Home छत्तीसगढ़ डभरा में RSS का विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन, कमल किशोर पटेल...

डभरा में RSS का विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन, कमल किशोर पटेल ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

0

सक्ती : डभरा खण्ड राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी महोत्सव पथ संचालन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल , तोमन सिंह मैत्री , के द्वारा भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण शस्त्र पूजन दीप प्रज्वलित कर ध्वज गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि कमल किशोर पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने उपस्थित सभी संघ कार्यकर्ता पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्र धर्म देश की सेवा करना ही हर नागरिक का कर्तव्य है हम जब भी बटे कमजोर हुए फ्रांस और अन्य देशों की घटनाओं का जिक्र करते हुए रिज्यूम चेंज अर्थ व्यवस्था परिवर्तन के मुद्दे पर कहा की भारत में ऐसा ना कभी हुआ है और ना कभी होगा उन्होंने स्वदेशी अपनाने सामाजिक समरस्ता नशा मुक्ति एवं नई पीढी़ को अच्छे संस्कार देना एवं हमेशा राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता, अनुशासन, और वर्तमान व वैश्विक परिदृश्य में भारत की भूमिका से जुड़ा होना चाहिए। हमें भारतीय संस्कृति, परिवार भाव, विविधता में एकता और ‘पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब के साथ हम सभी को हिंदू समाज को सशक्त संगठीत कर मातृभूमि के लिए निस्वार्थ सेवा और शशक्त भक्ति की भावना को जागृत कर भारत को एक सूत्र राष्ट्रहित के लिए सर्वोपरि रखने का कार्य करना चाहिए इस अवसर पर पिनलाल पटेल प्रकाश खांडे प्रदीप खांडे तोषकुमार पटेल सतीश राज नेतराम चंद्रा दीपक अग्रवाल रणवीर आर्य शाहिद बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता नगर वासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here