Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने स्वयं लिया राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा;...

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने स्वयं लिया राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा; अधिकारियों को दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश

0

मनेन्द्रगढ़/मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी : भरतपुर (MCB) जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आज रविवार को कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड पहुंचकर मंच निर्माण, विभागीय स्टॉल्स और वीआईपी बैठक व्यवस्था की बारीकियों को देखा।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और निर्माण एजेंसी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि भव्य आयोजन की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, लिंगराज सिदार, एस डी एम मनेन्द्रगढ़ शशि शेखर मिश्रा, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here