Home छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ, जिला गरियाबंद कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के साथ हड़ताल के...

राजस्व पटवारी संघ, जिला गरियाबंद कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के साथ हड़ताल के समर्थन में जिला मुख्यालय गरियाबंद में निकाली जाएगी विशाल रैली

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :-  राजस्व पटवारी संघ जिला गरियाबंद द्वारा अपनी विभिन्न जायज मांगों एवं लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु जारी हड़ताल के समर्थन में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के साथ दिनांक *03 नवंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे जिला मुख्यालय गरियाबंद में विशाल रैली* का आयोजन किया जाएगा।

इस रैली में राजस्व पटवारी संघ की *प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण एवं विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षगण विशेष रूप से शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति से आंदोलन को मजबूती मिलेगी तथा कर्मचारी-अधिकारी एकता का सशक्त संदेश शासन-प्रशासन तक पहुंचेगा।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला गरियाबंद के जिला संयोजक श्री एम आर खान ने राजस्व पटवारी संघ जिला के इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए जिले के समस्त कर्मचारी-अधिकारी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है।

संघ के जिलाध्यक्ष गुलशन यदु ने कहा कि कर्मचारियों एवं अधिकारियों की जायज मांगों का निराकरण लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से होना चाहिए। कर्मचारी हितों की रक्षा तथा न्यायोचित मांगों की पूर्ति के लिए सभी संगठनों का एक मंच पर आना समय की आवश्यकता है। हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने जिले के समस्त कर्मचारी-अधिकारी साथियों से अपील की है कि वे दिनांक 03 नवंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला मुख्यालय गरियाबंद में आयोजित रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाएं तथा कर्मचारी एकता का परिचय दें।

एकता हमारा संकल्प, कर्मचारी हितों की रक्षा हमारा लक्ष्य।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here