Home छत्तीसगढ़ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरे और प्लास्टिक के ढेर को...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरे और प्लास्टिक के ढेर को हटाया गया

0

कोरिया 8 दिसंबर 2024 :  जिले में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी और सीईओ जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देशन में रविवार को ग्राम पंचायत ओड़गी और तलवापारा में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, सड़कों के किनारे और विभिन्न स्थानों पर फैले कचरे और प्लास्टिक के ढेर को हटाया गया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक स्थलों की सफाई करना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाना है। ग्राम पंचायत ओड़गी और तलवापारा के निवासियों ने इस पहल की सराहना की और इसमें सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।

डोर-टू-डोर जागरूकता और सख्ती

अभियान के तहत ग्राम पंचायत द्वारा घर-घर जाकर परिवार मुखियाओं, दुकानदारों और होटल मालिकों को सड़कों के किनारे कचरा न फेंकने की हिदायत दी गई। उन्हें सूचित किया गया कि यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो ग्राम पंचायत द्वारा नोटिस जारी कर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

सामाजिक भागीदारी पर जोर

इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी को प्राथमिकता दी गई। प्रशासन ने लोगों को स्वच्छता की आदत विकसित करने और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने का आह्वान किया।

स्वच्छता के प्रति अपील

सीईओ जनपद पंचायत, बैकुंठपुर ए. पन्ना ने ग्रामीणों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि घरों का सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखें और उसका उचित निपटान करें। उन्होंने प्लास्टिक कचरे के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति भी लोगों को सतर्क किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here