Home छत्तीसगढ़ विधायक अग्रवाल के निवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. टल बिहारी...

विधायक अग्रवाल के निवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. टल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वी जयंती मनाई गई

0

लखनपुर सरगुजा  : अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के नीज निवास लखनपुर में 25 दिसम्बर दिन बुधवार की शाम तकरीबन 7 बजे भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 100 वी जयंती मनाये जाने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
सर्व प्रथम भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र में जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्पांजलि अर्पित किये।

इस अवसर पर विधायक राजेश अग्रवाल ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। तथा उनके द्वारा राष्ट्रहित में किये गये कार्यों का जिक्र करते हुये तफसील से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्व0 बाजपेयी जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश साहू, राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सुरेश साहू, सुरेंद्र साहू, प्रदीप गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ,समीम खान, हाशिम खान ,राजेंद्र गुप्ता, राहुल अग्रवाल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े सचिन बारी तबरेज खान ,सहदुल खान, मोहपाल,राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूदरहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here