Home छत्तीसगढ़ परिवारवाद में लिप्त कांग्रेस : बीजेपी

परिवारवाद में लिप्त कांग्रेस : बीजेपी

0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल के बीच भाजपा-कांग्रेस में पोस्टर वार जारी है. दोनों दल सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे. भाजपा ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें प्रमोद दुबे, किरणमयी नायक, एजाज ढेबर और उनके परिजनों की तस्वीरें हैं, जिसे निकाय चुनाव में उतारा गया है. भाजपा ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के साथ नाइंसाफी करती आई है. वहीं कांग्रेस ने भी पोस्टर जारी कर भाजपा पर वादाखिलाफ का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर लिखा है कि भाजपा के 20 में से 18 वादे अधूरे हैं. क्या हुआ तेरा वादा..

परिवारवाद के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा है कि कांग्रेस में केवल परिवारवाद चल रहा है. रायपुर में पहले महापौर व सभापति प्रमोद दुबे रहे उनकी पत्नी दीप्ति दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है. चिरमिरी से पूर्व विधायक विनय जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल महापौर थीं और अब विनय जायसवाल महापौर पद के उम्मीदवार हैं. इसी प्रकार पूर्व में महापौर रहीं किरणमयी नायक महापौर के देवर प्रमोद नायक को बिलासपुर से टिकट दिया गया है. निवर्तमान महापौर एजाज ढेबर और उनकी पत्नी को अलग-अलग वार्ड से प्रत्याशी बनाया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here