Home छत्तीसगढ़ पंचायत आम निर्वाचन नाम वापसी के बाद पंच सरपंच तथा जंप सदस्य...

पंचायत आम निर्वाचन नाम वापसी के बाद पंच सरपंच तथा जंप सदस्य 1383 उम्मीदवार मैदान में

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : पंचायत आम निर्वाचन 2025 जंप क्षेत्र के 74 ग्राम पंचायतों में होने वाली चुनाव में 6 फरवरी को नामांकन वापसी के बाद पंच सरपंच तथा जंप सदस्य के कुल 1383 अभ्यार्थी चुनावी मैदान में डटे हुये हैं। तफसील जाने तो पंचायत वार्डों की संख्या 970 के विरुद्ध 967 पंच उम्मीदवार चुनाव लड रहे हैं वहीं 74 ग्राम पंचायतों में 71 ग्राम पंचायतों से 271सरपच के उम्मीदवार खड़े हैं ।3 ग्राम पंचायत पर्री, गणेशपुर, गुमगराकला, में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं जनपद पंचायत सदस्यों के कुल 18 पदों के विरुद्ध 125 अभ्यार्थी चुनावी अखाड़े में ताल ठोंक रहे हैं। जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोधपुर में आदिवासी उम्मीदवार नहीं होने से नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किये गये हैं।

नगरीय तथा त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव को लेकर हर तरफ प्रचार प्रसार का कोलाहल मची हुई है। नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों के पोलिंग बूथों में चुनाव कराने की तैयारी कर ली गई ‌। वहीं सामुदायिक भवन में में मतगणना तथा मतदान मशीन रखने स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसी कड़ी में जंप क्षेत्र के सभी 7 सेक्टरों में 172 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जंप कार्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया। जहां निर्धारित तिथि को मतगणना की प्रक्रिया मुक्कमल हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here