Home छत्तीसगढ़ शिक्षक बर्खास्त: गंदा काम करने वाले शिक्षक को किया गया बर्खास्त, JD...

शिक्षक बर्खास्त: गंदा काम करने वाले शिक्षक को किया गया बर्खास्त, JD ने जारी किया सेवा से बर्खास्तगी का आदेश

0

बिलासपुर  : शिक्षक को शिक्षा विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। छात्रों से अश्लील हरकत मामले में शिक्षा विभाग की तरफ से यह बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल शिक्षक कमलेश साहू पर छात्राओं से अश्लील हरकत और मैसेज भेजने सहित बेड टच करने का भी गंभीर आरोप था।

मामले की जांच में शिक्षक के खिलाफ तमाम शिकायत में सही पाई गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से रिपोर्ट संयुक्त संचालक को भेजी गई। अब संयुक्त संचालक बिलासपुर ने कमलेश साहू को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

आरोपी शिक्षक बिल्हा ब्लॉक के गोंदईया मिडिल स्कूल में पदस्थ था। पहले भी वह छात्राओं से अश्लील हरकत की शिकायत पर जेल जा चुका था। 2024 में 6 छात्राओं ने शिकायत की थी। अदालत ने सबूतों के अभाव में शिक्षक को दोषमुक्त किया था। फिर भी वह नहीं सुधरा।

लगातार शिक्षक के खिलाफ फिर शिकायतें मिल रही थी। इस मामले पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई का आदेश दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here