
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरी घटनाओं के कई ऐसे मामले है जो अनसुलझे हैं। अज्ञात चोर पुलिस पकड से दूर है। इसी कड़ी में अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग से लगे सुमन पेट्रोल पंप के सामने 8 फरवरी दिन शनिवार की रात व्यवसायी सुरेन्द्र अग्रवाल आ0 राधे श्याम अग्रवाल के घर से अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवरात ले उड़े। 9 फरवरी रविवार सबेरे 6 बजे परिजनों को चोरी घटना की जानकारी होने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
बताया जा रहा है घर वाले घटना वाले रात अपने रिश्तेदारों के साथ कुंभ स्नान करने प्रयाग राज निकल चुके थे। उन्हें भी घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल लखनपुर पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पता तलाश करने कोशिश कर रही है।चोरों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिलती है या नहीं यह तो समय आने पर मालूम हो सकेगा।



