रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर :त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 में एहतियात बरतते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद पंचायत के तहत आने वाले उन तमाम पंचायतो के संवेदन शील तथा अति संवेदनशील पोलिंग बूथों में निष्पक्ष एवं निर्बाध रूप से चुनाव सम्पन्न कराने सुरक्षा बलों की निगरानी बढ़ा दी है। यदि तफसील से जाने तो जंप क्षेत्र के सभी 71 ग्राम पंचायतों में पंच सरपंच तथा जंप सदस्य के अलावा जिला पंचायत सदस्यों का एक साथ चुनाव होना है। बात करें संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायतों की तो उनमें डाडकेसरा,
के बूथ क्रमांक 05 के वार्ड 01 से 10 तथा ग्राम पंचायत मांजा के मतदान केन्द्र क्रमांक 27 के वार्ड क्रमांक 01 से 06 ग्राम पंचायत जमगला के मतदान केन्द्र क्रमांक 91के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 11से 15 को संवेदनशील तथा ग्राम पंचायत बेलखरिखा के मतदान केन्द्र क्रमांक 149 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 01 से 06 को अतिसंवेदनशील तथा बेलखरिखा के ही मतदान केंद्र क्रमांक 07 से 19 तथा मतदान केंद्र क्रमांक 151 के वार्ड क्रमांक 12 से 17 को संवेदनशील घोषित करते हुये सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ।
ताकि मतदाता अपना मतदान निर्भीक निडर होकर कर सकें। प्रथम चरण में 17 फरवरी को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के लिए इंतजामात करते हुए चुनाव सम्पन्न कराने वाले कर्मियों के नामों की सूची घोषित कर दी गई है।



