रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : छत्तीसगढ़ राज्य चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर नगरीय निकाय चुनाव 2025 का निर्वाचन 11 फरवरी दिन मंगलवार को मुकम्मल हुआ। नगर पंचायत लखनपुर में मतदाताओं की कुल संख्या 5692 रही। प्राप्त आंकड़े के मुताबिक बनाये गये सभी 15पोलिंग बूथों में तकरीबन 90/-फिसदी मतदान हुआ। आइये जानते हैं तफसील से बूथों की जानकारी -बूथ क्रमांक 01- में मतदाताओं की संख्या रही 485 जिसमें 412 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाले।बूथ क्रमांक 02- कुल मतदाता 403 जिसमें 390 वोटरों ने मतदान किया।

बूथ क्रमांक 03- में कुल मतदाता 349 जिसमें 292 मतदाताओं ने मतदान किये। इसी तरह बूथ क्रमांक 04- मे 414 में से 332 ने मतदान किये। बूथ क्रमांक 05- में कुल मतदाता की संख्या 336रही, जिसमें 258 मत पड़े।बूथ क्रमांक 06- में कुल मतदाता 385 जिसमें 295 वोटरों ने वोट डाला। इसी फेहरिस्त में बूथ क्रमांक 07- में कुल मतदाता संख्या 402 रही, जिसमें 354 ने मतदान किये। बूथ क्रमांक 08- में 371जिसमे290 मतदाता वोट डाले। बूथ क्रमांक 09- मतदाताओं की कुल संख्या 352 रही 290 ने मतदान किया। बूथ क्रमांक 10- में मतदाता 255 रही219 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।बूथ क्रमांक 11- में 334 में 292 मतदाताओ ने मतदान किये। बूथ क्रमांक 12- में कुल 269 में 229 ने वोट डाले। बूथ क्रमांक 13- में 491 मतदाताओं में से 374 ने मतदान किये।
बूथ क्रमांक 14- में 385 में से 330 ने मतदान किये। बूथ क्रमांक 15- में कुल मतदाताओं की संख्या रही 338 जिसमें 298 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाले। इस तरह से सभी पोलिंग बूथों में कुल 4605 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाले। जिसमें शेष मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग नहीं किया। नगरीय चुनाव में अम्बिकापुर मा0विधायक राजेश अग्रवाल ने अपने गृह नगर के निकाय चुनाव में बहुमूल्य वोट डाल कर मताधिकार का प्रयोग किये।
चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर विलास भोस्कर ने बूथ क्रमांक 4,6,7 का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। चुनाव सही एवं सुचारू तरीके से संचालित होना पाया।
सभी पोलिंग बूथों में पुलिस बल तैनात रही नगर पंचायत लखनपुर में शांति प्रिय तरीके से चुनाव सम्पन्न हुआ। अंतिम समय 05 बजे तक अध्यक्ष पार्षद पद के प्रत्याशीयों ने अपने अपने मत का प्रयोग कर वोट डाले। कुछ पोलिंग बूथों में छिटपुट मतदाताओं ने आकर वोट डाला। खबर लिखे जाने तक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान कर्मियों ने प्रत्याशियों के मौजूदगी में वोटिंग मशीन को शील कर हस्ताक्षर सहित स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया। मतगणना की कार्यवाही 15 फरवरी को सम्पन्न होगी।



