Home छत्तीसगढ़ पिस्टल से केक काटा फिर ठांय-ठांय, किंग विकास ने रायपुर पुलिस को...

पिस्टल से केक काटा फिर ठांय-ठांय, किंग विकास ने रायपुर पुलिस को दी चुनौती

0

रायपुर :  किंग विकास ने पिस्टल से जन्मदिन मनाकर रायपुर पुलिस को चुनौती दे दी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पिस्टल से पहले केक काटा गया फिर ठांय ठांय फायरिंग करते नजर आ रहे है। जानकारी के मुताबिक बिरगांव के उरकुरा क्षेत्र का वीडियो बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि शहर में किंग विकास के 30 गुर्गे एक्टिव है। जो उरकुरा इलाके में मारपीट जैसी वारदात को अंजाम देते आ रहे है।

अब देखना होगा कि पुलिस इस किंग विकास के खिलाफ कितनी कड़ी कार्रवाई करती है। बता दें कि प्रदेश में लोकल चुनाव के लिए आचार संहिता लागू है। राज्य चुनाव आयोग के नियमनुसार लाइसेंसी धारी भी पिस्टल का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here