महाकुंभ 2025 में जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. ये ट्रेनें बिहार के विभिन्न शहरों से होते हुए प्रयागराज जाएंगी. इसी कड़ी में अतिरिक्त कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ताकि श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज पहुंचकर कुंभ मेले में स्नान कर सकें.ट्रेन संख्या 05720 जोगबनी-टूंडला कुंभ स्पेशल 15 फरवरी 2025 को जोगबनी से 18.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.00 बजे टूंडला पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 05719 टूंडला-जोगबनी कुंभ मेला स्पेशल 17 फरवरी 2025 को टूंडला से 21.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 02.20 बजे टूंडला पहुंचेगी. अप और डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन मानसी, खगड़िया, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज होकर चलेगी.
गाड़ी सं. 05841 रंगपारा नॉर्थ-टुंडला कुंभ स्पेशल (वाया प्रयागराज)
ट्रेन नंबर 05841 रंगपारा नॉर्थ-टुंडला कुंभ स्पेशल 15 फरवरी 2025 को रंगपारा नॉर्थ से 17.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 06.30 बजे टूंडला पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज के रास्ते चलेगी.



