कंपनी की ओर से इसमें 82.56 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। गाड़ी को सिर्फ प्रीमियम और परफॉर्मेंस वेरिएंट्स में लाया गया है। इसमें लगी मोटर से इसे 390 किलोवाट की पावर और 690 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। गाड़ी में लगी मोटर से इसे 4.5 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ सकती है। सिंगल चार्ज में इसे 567 किलोमीटर की NEDC रेंज मिलती है। गाड़ी के साथ कंपनी 7KW की क्षमता का चार्जर दिया जाएगा। गाड़ी को ऑल व्हील ड्राइव के साथ ही रियर व्हील ड्राइव के विकल्प में खरीदा जा सकेगा।
BYD Sealion 7 Price and Delivery Date
कंपनी की ओर से Sealion 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी को 48.9 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत पर इसके प्रीमियम वेरिएंट को खरीदा जा सकता है। इसके परफॉर्मंस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 54.90 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे 17 जनवरी 2025 को पेश किया था और 18 जनवरी 2025 से को भी शुरू कर दिया था। लॉन्च के बाद अब इस गाड़ी की डिलीवरी को मार्च 2025 से शुरू किया जाएगा। इसकी 70 हजार यूनिट की बुकिंग तक ही यह कीमत मान्य होगी। खास बात यह है कि बुकिंग शुरू होने के बाद से अब तक इसके लिए एक हजार बुकिंग मिल चुकी हैं।
किनसे होगा मुकाबलाBYD Sealion 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी को कंपनी की ओर से प्रीमियम सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Ioniq5, Kia EV6, BMW iX7 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ होगा।



