जानकारी के मुताबिक एसयूवी को सात सीटों के विकल्प के साथ लाया जाएगा। ऐसे में यह मौजूदा फाइव सीटर एसयूवी के मुकाबले ज्यादा लंबी होगी। लेकिन इसका व्हीलबेस 2600 एमएम के आस-पास ही रह सकता है।
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से सात सीटों वाली एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा यूनिट की तरह ही 1.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा जिससे इसे 103 पीएस की पावर और 136.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा इसमें भी स्ट्रॉन्ड हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी दिया जाएगा जिससे 115 पीएस की पावर और 141 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
कैसे होंगे फीचर्स
एसयूवी को सात सीटों के विकल्प के साथ ही 6सीटों के साथ भी लाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें अपडेटिड इंटीरियर, बड़ा और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।
कब होगी लॉन्च
मारुति की ओर से इस एसयूवी के 7 सीटर वर्जन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कोडनेम Y17 के नाम से इस गाड़ी को टेस्ट किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एसयूवी को इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत तक पेश किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला
मारुति की ओर से 7सीटों के विकल्प के साथ इस एसयूवी को लाया जाएगा। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Mahindra scorpio, MG Hector, Tata Safari, Hyundai Alcazar जैसी एसयूवी के साथ होगा।



