
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय ,सरगुजा लखनपुर : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के जीत हार का नतीजा आने के बाद विजयी हुये पंच सरपंच जंप सदस्य उम्मीदवारो को जंप सभा कक्ष प्रांगण में 19 फरवरी दिन बुधवार को
सहायक रिटर्निंग तथा दूसरे सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी द्वारा प्रमाण पत्र जारी किये गये।
दरअसल सरगुजा जिले के लखनपुर जंप क्षेत्र में पहले चरण का आम निर्वाचन 17 फरवरी को सम्पन्न हुआ था।
उन नवनिर्वाचित
पंच सरपंच तथा जंप सदस्य पद के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये।
जनपद पंचायत कार्यालय सभा कक्ष में प्रमाण पत्र पाने विजयी उम्मीदवारो की भीड़ लगी रही।
जो अभ्यर्थी अपना प्रमाण पत्र हासिल नहीं कर सके हैं उन्हें दूसरे दिन भी प्रमाण पत्र प्रदाय किये जायेंगे।



