Home छत्तीसगढ़ खाना बनाने के बहस पर भाई ने भाई को पिटा,मामला दर्ज

खाना बनाने के बहस पर भाई ने भाई को पिटा,मामला दर्ज

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा  : उपर वाले ने भाई, भाई के रिस्ते को विपत्ति बांटने के लिए बनाया है लेकिन जमाने में यह दस्तूर तकरीबन परिवर्तित होते जा रहा है। भाई भाई के वैमनस्य का एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 18 फरवरी दिन मंगलवार को टडेश्वर प्रसाद दुबे आ0 स्व0 वेद प्रसाद दुबे उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम गुमगराकला खुर्द ने 19 फरवरी दिन बुधवार को थाना उपस्थित आकर अपने सगे मझले भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। दरअसल घटना तारिख को रात 10 बजे प्रार्थी का मझला भाई चन्देश्वर प्रसाद दुबे अपने भाई से खाना बनाने को लेकर बहस करते अश्लील गंदी गाली बकते हुए ,हाथ मुक्के डंडा से मारपीट किया सिर में चोट लगने से टडेश्वर अचेत हो कर जमीन पर गीर पड़ा।सबसे छोटा भाई चित्रपाल दुबे तथा आस पडोस के लोग बीच बचाव किये।

पुलिस आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(2) 115(2) बीएनएस कायम कर अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले का पड़ताल करने जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here