
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय : आदिकाल से चली आ रही परम्परा को कायम रखते हुए श्रद्धा भक्ति के साथ शिव आराधना का महापर्व शिवरात्रि 26 फरवरी दिन बुधवार को मनाई गई सुबह सबेरे से शिवालयों में जलाभिषेक दुग्धाभिषेक करने वाले शिव भक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव के उद्घोष से शिव मंदिर गुंजायमान रहे। जिले के सुप्रसिद्ध प्राचीनतम ऋषि जमदग्नि के तपोभूमि देवगढ़धाम के अर्धनारीश्वर शिव मंदिर महेशपुर धाम ग्राम जूनाडीह कुंवरपुर सीमा पर स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर तथा नगर लखनपुर के प्राचीन स्वयं- भू -शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य भगवान शिव शंकर माता पार्वती के दर्शन पूजन किये ।
इसके अलावा प्राचीन ठाकुर बाडी, महामाया मंदिर, भवानी मंदिर हनुमान मंदिर में भक्तों ने माथा टेक सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थनाए किये। देवगढ़ धाम तथा महेशपुर धाम में लगने वाले तीन दिवसीय मेले का लुत्फ उठाया। महाशिवरात्रि के मौके पर इन शिवालयों में फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी से लेकर अमावस्या तक दूर-दूर से दर्शनार्थी पहुंचते हैं। और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। नगर पंचायत लखनपुर में राजपरिवार के कुंवर रणविजय सिंह देव, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश साहू, प्रदीप गुप्ता ,यतेन्द्र पांडेय गोविंद अग्रवाल अमितेश गौतम अमीत बारी, सन्नी बंसल मुकेश साहू बसंत गुप्ता तथा अन्य गणमान्य नागरिकों के नेतृत्व में गांजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भोलेनाथ माता पार्वती के आकर्षक झांकी के साथ शिव मंदिर से बारात निकाली गई। भक्त जन नाचते गाते भवानी मंदिर पहुंचे जहां बाबा भोलेनाथ माता पार्वती का विवाहोत्सव की रस्म अदा की गई। बाद इसके महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग बारातियों का काफिला पुनः शिव मंदिर पहुंची जहां आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। क्षेत्र में हर तरफ शिव मय वातावरण बना रहा क्षेत्र में उत्साह के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाईं गई।



