Home छत्तीसगढ़ बैंक ऋण के नाम पर ग्रामीण हुआ धोखाधड़ी का शिकार ,तहकीकात में...

बैंक ऋण के नाम पर ग्रामीण हुआ धोखाधड़ी का शिकार ,तहकीकात में जुटी पुलिस

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा : बैंक ऋण के नाम पर एक ग्रामीण से धोखाधडी करने का मामला प्रकाश में आया है ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सत्यनारायण चौहान पिता विक्रम चौहान उम्र 24 साल साकिन ग्राम अमदला ने 26 फरवरी 2025 को थाना उपस्थित आकर अपने साथ हुये धोखाधड़ी का एफ आई आर दर्ज कराया है। दरअसल सत्यनारायण चौहान बैंक से ऋण लेने की इच्छा जाहिर करते हुये अपने पड़ोस के मौसी के लड़के

परमात्मा चौहान को भारत फाइनेंस इण्डसन बैंक लखनपुर से ऋण दिलाने की बात कही परमात्मा चौहान बैंक कर्मचारी दानिश खान निवासी लखनपुर से मिलकर 1,00,000 (एक लाख) रुपये बैंक से ऋण स्वीकृत करा लिया। लेकिन बाद में आरोपी परमात्मा चौहान- सत्यनारायण चौहान से बोला कि तुम्हारा सिविल खराब होने कारण लोन पास नहीं हो सका।

आधार कार्ड, पेन कार्ड, और मोबाइल फोन नम्बर पहले ही ले लिया था। बैंक से जारी एटीएम कार्ड एक्टीवेट करा सत्यनारायण चौहान के ऋण का समुचा पैसा एक लाख 8 मई 2024 से लेकर 10मई 2024 के दरमियान छल पूर्वक फर्जी तरीके से अपने खाते में जमा करा लिया।

जब बैंक कर्मचारी पैसा वसुली के लिए सत्यनारायण चौहान के पास पहुंचे तो पता चला कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। परमात्मा चौहान से मिन्नतें करते हुए पैसा वापस करने बोला तो उसने पैसे वापस करने से साफ़ इंकार कर दिया। जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने थाना में कराया है ।लखनपुर पुलिस परमात्मा चौहान के खिलाफ धारा 420 भादवि धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here