रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : थाना क्षेत्र के अमेरा खुली खदान से 70 स्कायर एम एम का 30 मीटर केबल किमती 42000/रूपये को अज्ञात चोर 26 फरवरी की दरमियानी रात चोरी कर ले गये । एस ई सी एल खान प्रबंधक ने अमेरा खुली खदान में पदस्थ सुरक्षा प्रभारी मोहम्मद रिजवान खान वल्द मोहम्मद रफीक खान उम्र 49 वर्ष साकिन अमेरा खुली खदान के मार्फत रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रात्रि पाली में अज्ञात चोरों ने केबल चोरी कारनामे को अंजाम- दिया है। मामले में लखनपुर पुलिस दफा 303(2) बीएनएस कायम कर पड़ताल करने जुटी है। काबिले गौर है कि इस घटना से पहले भी अमेरा खुली खदान से केबल तार चोरी होने की शिकायत थाना लखनपुर में दर्ज हैं ।



