Home छत्तीसगढ़ ED जांच को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा

ED जांच को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा

0

रायपुर :  सदन की कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी और महामंत्री से ईडी की पूछताछ के विषय पर चर्चा करना चाह रहे थे। उमेश पटेल ने यह मुद्दा उठाया। इस पर अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रश्न काल के बाद चर्चा की बात कही। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने तत्काल चर्चा की मांग करते हुए नारे बाजी करने लगे। इसका भाजपा विधायकों ने भी विरोध कर नारेबाजी की। इसी शोर गुल में स्पीकर ने सदन की कार्रवाई 5मिनट के लिए स्थगित कर दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here