रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : प्रगतिशील पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष ललित कुमार मानिकपुरी ने संघ के संविधान में निहित नियम प्रावधानों के अनुरूप अपने प्रदत अधिकारों का उपयोग करते हुए श्री आर0पी0 सिंह सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आई पी एस) साकिन ग्राम प़ोडी तहसील लखनपुर जिला सरगुजा छग को संगठन हितार्थ संघ के संगठन में प्रांतीय संरक्षक के पद पर आगामी आदेश पर्यंत तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया है।
तथा इसका प्रतिलिपि सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय अटल नगर नया रायपुर छत्तीसगढ़ समस्त कलेक्टर छत्तीसगढ़ , समस्त पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़, समस्त जिला अध्यक्ष प्र0पे0वे0एसो0 छत्तीसगढ़ तथा श्री सुरेश प्रसाद जायसवाल उपरांताध्यक्ष प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर संगठन छत्तीसगढ़ निवास लखनपुर सरगुजा को सूचनार्थ सादर संप्रेषित किया है। साथ ही श्री आर0पी0 सिंह सेवानिवृत्त (आईपीएस) संरक्षक प्रगति सेल पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ निवासी ग्राम पोड़ी तहसील लखनपुर को सूचना एवं पालनार्थ सादर संप्रेषित किया है।



