Home छत्तीसगढ़ 1 मार्च से आरंभ हुई बोर्ड की इम्तिहान,केन्द्रों में परिक्षार्थीयो ने दिये...

1 मार्च से आरंभ हुई बोर्ड की इम्तिहान,केन्द्रों में परिक्षार्थीयो ने दिये परीक्षा

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित बोर्ड परिक्षा की श्रीगणेश 1 मार्च दिन शनिवार से हो गई है। परिक्षा केन्द्रो में पहले दिन परिक्षार्थीयो ने हिंदी प्रश्न पत्र हल किये। शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश पर लखनपुर ब्लाक क्षेत्र में 9 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शा0 बालक हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा केन्द्र में परिक्षार्थियों की कुल दर्ज संख्या 259 रही जिसमें 256 उपस्थित तथा 03 परीक्षार्थी किसी कारण वश गैरहाजिर रहे।

इसी तरह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र में परिक्षार्थियों की दर्ज संख्या 109 रही 107 उपस्थित रहे 02 परिक्षार्थी किसी वजह से परिक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके। स्थानीय दोनों परिक्षा केन्द्रो में परीक्षार्थियों की अदला-बदली कर इम्तिहान लिया जा रहा है परीक्षा केन्द्रो का जिक्र किया जाये तो बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं कन्या हायर सेकंडरी स्कूल लखनपुर , के अलावा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम लटोरी,लहपटरा तूरना,गुमगराकला, अरगोती,कुन्नी, को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परिक्षार्थीयो ने पहले दिन हिन्दी विषय के प्रश्न पत्र शांति पूर्ण तरीके से हल किये। सभी परीक्षा केन्द्रों मेंकेन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष पर्यवेक्षक़ो की नियुक्ति की गई है। परीक्षा के पहले दिन केन्द्रो में कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुई है।

जारी निर्देश के अनुरूप पूरी एहतियात बरती जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा एवं एपीओ रविशंकर पांडेय ने बनाये गये परीक्षा केन्द्रो का औचक निरीक्षण किये। बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल (स्वामी आत्मानंद विद्यालय) लखनपुर परीक्षा केंद्र का निरिक्षण करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रतीमा कच्छप एवं केन्द्राध्यक्ष देवेश वर्मा से चर्चा करते हुये संस्था में पदस्थ भृत्य तथा स्वीपरों के बारे में पूछा तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने कहा साथ ही अंग्रेजी लेखक विलियम सेक्सपियर,जेफरी चौसर जेन औस्टेन जैसे अन्य अंग्रेजी लेखकों के प्रेरणा दायक आदर्श वाक्य से परिपूर्ण स्लोगन को स्कूल भवन के दिवालों में लिखने के निर्देश दिये ताकि स्कूली बच्चे प्ररेणा ले सके। इम्तिहान से मुतालिक दस्तावेज का अवलोकन भी किये। कक्षा दसवीं बोर्ड परिक्षा 3 मार्च से शुरू होगी। बहरहाल जिला शिक्षा अधिकारी सिन्हा ने जांच में परीक्षा केन्द्रो में परीक्षा शांतिपूर्ण सुचारू रूप से संचालित होना पाया। पहले दिन किसी भी केंद्र में कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here