Home क्रिकेट IND vs NZ: भारत की पारी हुई समाप्त, न्यूजीलैंड के सामने 250...

IND vs NZ: भारत की पारी हुई समाप्त, न्यूजीलैंड के सामने 250 रनों का लक्ष्य, अय्यर-हार्दिक ने खेली अच्छी पारी

0

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। जो टीम आज के मैच को अपने नाम करेगी वो पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर रहेगी। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

भारतीय टीम में हर्षित राणा की जगह पर वरुण चक्रवर्ती को जगह मिली है। इस मुकाबले के नतीजे से ही यह तय होगा कि सेमीफाइनल में किस टीम का मुकाबला किससे होगा। ऐसे में सेमीफाइनल के समीकरण के हिसाब से ये मैच काफी अहम होने वाला है। ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड, वहीं ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।

भारत ने बनाए 249 रन

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  249 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 42 रन और हार्दिक पांड्या ने 45 रनों की पारी खेली। मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज फ्लॉप रहे और बड़ी पारियां नहीं खेल पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here