
रायपुर : निमोरा नया रायपुर में चल रही श्री राम कथा में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त देवी ऋचा मिश्रा जी ने अपने व्याख्यान में प्रथम दिवस शिव कथा के ऊपर विशेष प्रकाश डाला उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि श्री राम कथा की जितनी आवश्यकता आज संसार में है शायद इतनी अन्य किसी कथाओं की नहीं, माता-पिता के प्रति कर्तव्य, भाई का भाई के प्रति कर्तव्य,शिष्य और गुरु के बीच संबंध यह सभी चीज यदि जानना है तो श्री रामचरितमानस का अध्ययन करना होगा.

श्री रामचरितमानस्य का अलोकी ग्रंथ है जो मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है रा का अर्थ राष्ट्र म का अर्थ मंगल जो सारे राष्ट्र का मंगल कर दे उसी का नाम राम है सम्पूर्ण राष्ट्र का मंगल जिस ग्रंथ में निहित है उसी का नाम रामचरितमानस है रामचरितमानस यही नामा!
सुनत श्रवण पाइय विश्रामा!!
श्री राम कथा का आयोजन डीसी प्रसाद साहू प्रेमवती साहू उनके पुत्र गुलाबचंद साहू योगेश कुमार साहू तुलेश कुमार साहू कार्यकारी अध्यक्ष तहसील साहू संघ अभनपुर के द्वारा विगत 12 वर्षो से किया जा रहा है कथा 6 मार्च तक चलेगी कथा में क्षेत्र के गणमान्य वह धर्म प्रेमी श्रद्धालु जन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर रहे हैं.



