Braj Ki Holi: मथुरा और वृंदावन में होली की धूम मची हुई है. मंदिरों में भगवान अपने भक्तों के साथ होली खेल रहे हैं. वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में तो रंगों की बारिश हो रही है. भक्त भगवान के साथ होली खेलकर बहुत खुश हैं.
होली खेलन को गर्भ ग्रह से बाहर निकले बांके बिहारी
ब्रज में होली की शुरुआत वसंत पंचमी से ही हो जाती है. इस दिन से भगवान मंदिरों से बाहर आकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं. बांके बिहारी मंदिर में भी भक्तों ने खूब गुलाल उड़ाया और भगवान के साथ होली खेलकर आनंद लिया. मंदिर में ऐसा नजारा था जैसे रंग-बिरंगे बादल छा गए हों. भक्तों को ऐसा लग रहा था जैसे वे स्वर्ग में होली खेल रहे हों.
बांके बिहारी के साथ खेली होली
श्रद्धालुओं ने बताया कि भगवान के साथ होली खेलने का अपना अलग ही आनंद है. गुरुग्राम से आईं सोनिया और किरण ने बताया कि भगवान के साथ होली खेलकर उनका दिन बन गया. किरण ने बताया कि उन्हें होली खेलना पसंद नहीं है लेकिन बांके बिहारी के साथ होली खेलकर उन्हें बहुत अच्छा लगा. सोनिया ने बताया कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने स्वर्ग में होली खेली हो.



