रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : शासन प्रशासन के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि 3 मार्च को जंप क्षेत्र के सभी 73 ग्राम पंचायतों में प्रथम सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पंचायत आम चुनाव में निर्वाचित हुये पंच सरपंचो को ग्राम सचिवों एवं मनोनीत विभागीय कर्मचारियों द्वारा शपथ दिलाई गई।
चुने हुए पंचायत प्रतिनिधि पंच व सरपंचो ने अपने अपने पंचायत भवनो में बाकायदा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्ज्वलित कर कथन को दोहराते हुए पद गोपनीयता की शपथ ली। कही कही पंचायतों में विजय जुलूस भी निकाला गया। ग्रामवासियो का आभार जताते हुए नवनिर्वाचित सरपंचों ने कहा कोशिश रहेगी कि- आने वाले समय में शासन प्रशासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पंचायत वासियों को मिले। सरपंचो ने संकल्प लिया कि खुद के ग्राम पंचायत में जो भी विकास कार्य है उन्हें ईमानदारी और निष्ठा से कराया जायेगा।
ब्लाक क्षेत्र के पंचायतो में जश्न का माहौल रहा।



