Home मनोरंजन जेम्स कैमरून की पत्नी ‘अवतार 3’ देखकर हुईं इमोशनल, 4 घंटे तक...

जेम्स कैमरून की पत्नी ‘अवतार 3’ देखकर हुईं इमोशनल, 4 घंटे तक आंखों से बहे थे आंसू..

0

नई दिल्ली. ऑस्कर विजेता जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ पॉपुलर फ्रेंचाइजी है. साल 2022 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था, जिसने दुनियाभर में पसंद किया गया. अब जेम्स कैमरून की अपकमिंग फिल्म ‘अवतार 3’ यानी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ इसी साल रिलीज के लिए तैयार है. बहुत जल्द यह मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. जेम्स कैमरून ने बताया कि जब उनकी पत्नी सूजी एमिस कैमरून ने पहली बार ‘अवतार 3’ के शुरुआती सीन्स को देखा, तो वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं. एम्पायर मैगजीन से बातचीत में जेम्स कैमरून ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी को साइंस-फिक्शन फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश’ का शुरुआती पार्ट दिखाया, तो वह भावुक हो गईं और खुद को रोने से नहीं रोक पाईं.

4 घंटे तक रोईं जेम्स कैमरून की पत्नी
वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार जेम्स कैमरून ने बताया, ‘मेरी पत्नी ने फिल्म देखी. हालांकि, मैं उसे कुछ हिस्से नहीं दिखा रहा था. लेकिन देखने के बाद वह भावुक हो गईं और चार घंटे तक रोती रहीं. वह खुद को संभालने की कोशिश करती रहीं, मगर उनके आंसू नहीं रुक रहे थे. आखिर में मैंने कहा, ‘हनी, सॉरी, अब हमें सो जाना चाहिए, हम इस बारे में फिर कभी बात करेंगे.’

‘अवतार 3’ फिल्म की स्टारकास्ट
बताते चलें कि ‘अवतार 3’ में ब्रिटिश-ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता सैम वर्थिंगटन और अमेरिकी एक्टर जो सलदाना हैं, जो ‘अवतार’ और अवतार 2 के अपने किरदार को निभाते नजर आएंगे. सिगौरनी वीवर, स्टीफन लैंग, केट विंसलेट, क्लिफ कर्टिस, ब्रिटेन डाल्टन, जैक चैंपियन, बेली बास, जोएल डेविड मूर, एडी फाल्को और दिलीप राव भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here