रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर:नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद नपं सभा कक्ष में 11 मार्च दिन मंगलवार को पीआईसी की बैठक रखी गई। जिसमें वार्ड क्रमांक 9 स्थित भरतपुर मोड पर बने दुकान तथा प्राचीन खरिखा ,पखाना तालाब के समीप बने दुकानों का आरक्षण किया गया ।
नगर क्षेत्र के इन दोनों स्थानों पर बनकर तैयार आरक्षित दुकानों को निलामी के लिए अनुमोदित किया गया। वार्ड क्रमांक 13 स्थित प्राचीन देवतालाब के पास शेड निर्माण कार्य का अनुमोदन किया गया।
इसके अलावा नगर पंचायत लखनपुर क्षेत्र में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का अनुमोदन किया गया। पीआईसी द्वारा नगर पंचायत में पदस्थ नियमित कर्मचारियों की बैठक लेकर कर्मचारियों को प्रतिदिन नियमित समयानुसार कार्यालय में आने एवं कार्यालयीन कार्य में निरंतर प्रगति लाने निर्देशित किया गया। साथ ही प्लेसमेंट कर्मचारीयों एवं स्वच्छता दीदीयो की बैठक लेकर इस वर्ष होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 ओडीएफ प्लस तथा गार्बेज फ्री सिटी की तैयारीया हेतु कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में माननीय अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा सनी बंसल पार्षद दिनेश साहू ,उर्मिला खलखो, अमित बारी, निशांत गुप्ता सीनू खड़िया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी, उप अभियंता प्रदीप एक्का, राहुल सिंह नारायण मिश्रा चंद्रशेखर चौधरी विनेश खलखो, निशांत लाल, राम हरि शर्मा, नल जल कर्मचारी विद्युत कर्मचारी सफाई कामगार स्वच्छता दीदीया एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी बैठक उपस्थित रहे।



