रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा :पुलिस महकमा के आला अफसरानों के हुक्म पर थाना लखनपुर में आबकारी एक्ट के तहत विभिन्न मामलों में जप्तशुदा शराब का नस्टीकरण कार्यवाही 10 मार्च दिन सोमवार को किया गया जिसमें अपराध क्रमांक 142 / 14 जप्त महुआ शराब 15 लीटर अपराध क्रमांक 64/15 , अंग्रेजी शराब 24.240 लीटर अपराध क्रमांक 166/16 महुआ शराब 10 लीटर अपराध क्रमांक 50/17 जप्त अंग्रेजी शराब 233.280 लीटर
कुल महुआ शराब 25 लीटर अंग्रेजी शराब 257. 520 लीटर शराब को धारा 342 आबकारी एक्ट के तहत माननीय न्यायालय के हुक्म पर जप्त मदिरा को नियमानुसार लखनपुर चीरघर (मोर्ग) के पास जेसीबी मशीन से गढ़ढा खोदवा जमींदोज किया गया। दौराने नष्टीकरण के थाना प्रभारी प्रशिक्षु भा0पू0 से0 मयंक मिश्रा कुन्नी चौकी प्रभारी मनोज सिंह नरेंद्र जांगड़े चित्रसेन अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।



