Home स्वास्थ्य इन 5 सब्जियों में छिपा है कैल्शियम का भंडार, रोज खाएंगे तो...

इन 5 सब्जियों में छिपा है कैल्शियम का भंडार, रोज खाएंगे तो हड्डियां बन जाएंगी मजबूत..

0

हमारे शरीर को मजबूत और फिट बनाए रखने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है. कैल्शियम एक मिनरल होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए जरूरी होता है. कैल्शियम दिल की धड़कन, मसल्स के संकुचन और नर्वस सिस्टम को ठीक रखने में भी काफी मदद करता है. अधिकतर लोग पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाने के लिए दूध, दही और पनीर खाते हैं, लेकिन कई सब्जियों में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. रोज इन सब्जियों का सेवन करने से कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है और सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं.

पालक कैल्शियम से भरपूर एक सुपरफूड है. इसमें न केवल कैल्शियम, बल्कि आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन K भी अच्छी मात्रा में होते हैं. पालक में ऑक्सेलेट्स होते हैं, जो कैल्शियम के अवशोषण को कुछ हद तक रोकते हैं, फिर भी यह कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है. अगर आप पालक का सेवन करते हैं, तो इसे पकाकर खाएं क्योंकि पत्तियों को पकाने से ऑक्सेलेट्स का स्तर कम हो जाता है.

सोयाबीन से बने प्रोडक्ट्स में कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा होती है. सोया दूध, टोफू और एडमामी जैसे सोया प्रोडक्ट कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स होते हैं. टोफू सोया दूध से तैयार होता है और कैल्शियम की कमी दूर करने में बेहद असरदार हो सकता है. यह हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है. अगर आप डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करते हैं, तो सोया प्रोडक्ट्स का सेवन करके कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा चुकंदर के पत्ते कैल्शियम, आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं. ये पत्ते ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं. चुकंदर के पत्तों का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और पाचन तंत्र को भी फायदा होता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here