Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में जैन यूनिटी कॉन्सर्ट” का भव्य आयोजन, दुर्ग के गंजमंडी में...

छत्तीसगढ़ में जैन यूनिटी कॉन्सर्ट” का भव्य आयोजन, दुर्ग के गंजमंडी में 7 अप्रैल को होगा यादगार इवेंट

0

भिलाई :  छत्तीसगढ़ के जैन समाज के लिए गर्व का क्षण आने वाला है, क्योंकि पहली बार प्रदेश का सबसे बड़ा “नमामि महावीर जैन यूनिटी कॉन्सर्ट” आयोजित किया जा रहा है। इस महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में यह भव्य आयोजन 7 अप्रैल 25 को दुर्ग के गंजमंडी में संपन्न होगा, जिसमें पूरे राज्य से जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस ऐतिहासिक कॉन्सर्ट में जैन समुदाय के प्रसिद्ध और लोकप्रिय सेलिब्रिटी सिंगर्स – ऋषभ जैन और संभव जैन अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे, जो इस शाम को यादगार बना देंगे। इवेंट की खास बात यह है कि यह छत्तीसगढ़ का पहला और सबसे बड़ा जैन कम्युनिटी कॉन्सर्ट है जिसमें फ्री एंट्री होगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध जैन गायक ऋषभ और संभव जैन टीम की लाइव प्रस्तुति देंगे। यह समाज में एकता और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने की पहल है।

आयोजन की पहल और सहयोग
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की पहल और योजना “बधाई हो इंडिया इवेंट एंड कंपनी” के डायरेक्टर निशांत जैन ने की है। यह इवेंट कंपनी प्रदेशभर में अपने शानदार आयोजनों के लिए जानी जाती है। इस कार्यक्रम में सकल जैन समाज, दुर्ग- भिलाई – छत्तीसगढ़ का पूर्ण सहयोग रहेगा, और विशेष रूप से जैन युवा संघ, भिलाई अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। “नमामि महावीर – जैन यूनिटी कॉन्सर्ट” केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि जैन समाज की एकता, संस्कृति और समर्पण का प्रतीक है। यह कार्यक्रम समाज के लोगों को जोड़ने और आध्यात्मिक संगीत के माध्यम से एक विशेष संदेश देने का काम करेगा। आयोजकों ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक जैन कॉन्सर्ट का हिस्सा बनें और इस अनोखे अनुभव का आनंद लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here