Home छत्तीसगढ़ लौह नगरी किरंदुल में राधा कृष्णा मंदिर में श्री श्री ठाकुर बाल...

लौह नगरी किरंदुल में राधा कृष्णा मंदिर में श्री श्री ठाकुर बाल ब्रह्मचारी सत्यानंद परमहंस देव जी का 108 तम जन्म महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया

0

किरंदुल :- लौह नगरी किरंदुल में राधा कृष्णा मंदिर में श्री श्री ठाकुर बाल ब्रह्मचारी सत्यानंद परमहंस देव जी का 108 तम जन्म महोत्सव बड़ी धूम धाम नर नारायण सेवा संघ ने राधा कृष्ण मंदिर बंगाली कैंप किरंदुल में मनाया गया ठाकुर सत्यानंद ब्रम्हचारी जी का 108 वा जन्म उत्सव उनके अनुयाई एवं भक्तों ने बड़ी धूम-धाम से मनाया। नर नारायण सेवा संघ द्वारा बंगाली कैंप में भव्य राधा कृष्ण मंदिर बनाकर उसमें ठाकुर श्री श्री बाल-ब्रह्मचारी सत्यानंद परमहंस देव जी की प्रतिमा स्थापित किया गया है इस मंदिर में ठाकुर जी के 108तम जन्म महोत्सव 28 मार्च दिन शुक्रवार को शाम को महिलाओं ने कलश स्थापना के लिए झांकी के रूप में बंगाली कैंप स्थित तालाब जाकर पानी भरा उसके पश्चात संध्या 6:00 बजे से श्रद्धालुओं ने भजन आरती प्रारंभ कर पूजा अर्चना किया रात 9 बजे से भक्तों के लिए भंडारा प्रारंभ किया गया जो मध्य रात्रि तक चला, ठाकुर जी की पूजा पाठ संध्या से चलती रही और मध्य रात्रि 12बजे 108 दिया प्रज्वलित कर ठाकुर सत्यानंद जी के जयकारे के साथ माखन का भोग लगवाया मंदिर प्रांगण में ठाकुर जी के जन्म उत्सव के मौके पर भगवा और सफेद रंग के बैलून से पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया था जो एक आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी ठाकुर जी के भक्तों ने ठाकुर जी के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा के साथ ठाकुर जी की भजन कर रात भर जगराता किया जो दूसरे दिन शनिवार को सुबह 6:00 बजे समाप्त हुआ
29मार्च शनिवार को को सुबह 7:00 बजे उनके अनुयायियों एवं भक्तों ने पूरे नगर में भजन कीर्तन करते हुए ठाकुर जी को पूरे नगर में घुमाया एवं उनके अनुयाई एवं श्रद्धालुओं के घर जाकर ठाकुर जी के चरणों का धूल दिया उनके श्रद्धालु अपने द्वार पर पानी डाल के शंख घंटी बजा के ठाकुर जी को पूजा मंदिर में बैठक कर आरती करने के बाद आशीर्वाद ठाकुरजी से श्रद्धालुओं ने लिया पूरे नगर में भ्रमण के बाद ठाकुर जी को मंदिर लाकर फिर स्नान कराया गया उसके पश्चात फिर से भजन कीर्तन प्रारंभ कर राधा कृष्ण मंदिर में पधारे नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह, पार्षद राजकुमार सोनी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पूर्व पार्षद राजेंद्र राय, इंटक सचिव ए के सिंह , जोविंस , धर्मपाल मिश्रा, रविन्द्र सोनी सभी अतिथियों का सवाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया दोपहर 12:00 बजे से ठाकुर जी की भोग आरती प्रारंभ हुआ जो हरे राम हरे कृष्ण भजन के साथ दोपहर 1:30बजे तक चला तत् पश्चात् हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा के पश्चात महा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे जो भंडारा शाम 6:00 बजे तक चलता रहा इतनी तादाद में भक्तों की संख्या देखने के पश्चात ऐसा प्रतीत हो रहा था कि साक्षात ठाकुर जी इस मंदिर में उपस्थित थे उनकी प्रतिमा से तेजस्वी प्रकाश श्रद्धालुओं को महसूस हो रही थी राधा कृष्ण मंदिर कमेटी की अध्यक्ष तुलसी राय एवं सचिव विप्लव मल्लिक ठाकुर जी के जन्म उत्सव संचालन कमेटी में अध्यक्ष संजीव दास, सचिव प्रकाश मंडल,कोषाध्यक्ष निमाई पाल राकेश गोलदार,परितोष सेन, अजय मंडल ,निताई पाल, रामकृष्ण मंडल , अनूप कर ,बाबू मंडल,मानिक साहा,सुजीत मिस्त्री , तापस नमो,कार्तिक अधिकारी, मंदिर पुजारी श्रीमती शांति हालदार श्रीमती मालती कीर्तनिया ,श्रीमती संध्या साहा एवं सदस्यों का विशेष रुप से सहयोग था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here