रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : विधायक कार्यालय लखनपुर में 8 अप्रेल दिन मंगलवार को महापौर मंजूषा भगत, मधुसूदन शुक्ला, निलेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित हुई।वरिष्ठ भाजपा नेता सक्रिय कार्यकर्ता के सम्मान तथा सुशासन तिहार जैसे ख़ास विषयों को लेकर चर्चा की गई। बैठक शुरू करने से पहले अतिथियों ने भाजपा के महान विभूति श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी बाजपेयी के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलित किये।
लखनपुर मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश गुप्ता,दिनेश साहू ,जवाहर साहू, सुभाष अग्रवाल,सुरेन्द्र साहू, प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र जायसवाल, एवं बृजकिशोर पांडेय को मचाशीन अतिथियों ने अपने करकमलों से शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। लखनपुर मंडल के सभी 50 बूथों मेंभाजपा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाये जाने को लेकर महापौर ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई दिये। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी श्यामप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पार्टी के प्रति त्याग समर्पण , अटूट विश्वास एवं उनके विचार धाराओं को लेकर विस्तार से चर्चा किया ।
मधुसूदन शुक्ला ने राज्य में सत्ताशीन भाजपा सरकार के बेहतर कार्ययोजना की तारीफ करते हुये उनके उपलब्धियों को गिनाया साथ ही प्रदेश स्तर के निगम एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए सबको बधाई प्रेषित किया।
निलेश सिंह ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचने अपील किये ।
दिनेश बारी ने किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बैठक में शामिल भाजपाईयों का आभार प्रदर्शन किया तथा 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशाल रैली के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया । भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल ने बैठक में हाजिर कार्यकर्ताओं से अपील किया कि प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार का ज्यादा से ज्यादा लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों दिलाये। जिससे क्षेत्र के अधिकांश समस्याओं का समाधान हो सके ।
इस मौके पर सभा बीच सबने जनपद उपाध्यक्ष कामेंद्र राजवाड़े का जन्मदिन मनाया । एवं सक्रिय सदस्यों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में दिनेश साहू, दिनेश गुप्ता राकेश अग्रवाल राजेंद्र जायसवाल बृज किशोर पांडेय,जवाहर साहू, सुरेन्द्र साहू, यतेंद्र पांडेय प्रदीप गुप्ता घरभरन राजवाड़े कामेश्वर राजवाड़े अवधेश यादव सुरेश जायसवाल राकेश अग्रवाल लक्ष्मण साहू राहुल अग्रवालसौरभ अग्रवाल सुनील अग्रवाल अजयकांत गुप्ता,महेश्वर राजवाड़े देवराज सिंह एवं अन्य सैकड़ों सक्रिय सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



