Home छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीयों ने पंचायत उपसंचालक के नाम जनपद सीईओ...

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीयों ने पंचायत उपसंचालक के नाम जनपद सीईओ को सौंपे ज्ञापन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : ग्राम पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से पंचायत के कई कार्य काफी प्रभावित हो रहे हैं । इसका ध्यान रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेष व्यवस्था को ध्यान में रखते कृषि विभाग में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को ग्राम पंचायत सचिवों के अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपा है। जिससे ब्लाक क्षेत्र के सभी ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारीयों ने पंचायत सचिवों के कार्य दायित्व से मुक्त रखने की इच्छा जाहिर करते हुये अतिरिक्त प्रभार लेने से इंकार करते हुये ग जनपद सीईओ वेदप्रकाश पांडेय को पंचायत उपसंचालक के नाम ज्ञापन सौंपा है।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का कहना है कि पूरे विकास खंड में 74 ग्राम पंचायत है और कृषि विभाग में मात्र 10 कर्मचारी कार्यरत हैं विभाग के कार्य का निष्पादन कर रहे है। और विभागीय महत्वपूर्ण कार्य जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, एग्रीस्टेक , आगामी खरीफ फसलों की तैयारी भंडारण वितरण , इत्यादि कार्य संपादित किया जाना है। सचीव संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा सचिवों के हड़ताल को नैतिक समर्थन मिल रहा है। ऐसे में कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को पंचायत सचिवों के अतिरिक्त कार्यों से मुक्त रखा जाये ।ज्ञापन सौंपने के, दौरान खंड स्तर के समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here