
सरगुजा लखनपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा मोर द्वार – -साय सरकार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश में जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाने का सपना मा0मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार होने जा रही है। 15 अप्रेल 2025 से प्रदेश व्यापी “मोर दुआर -साय सरकार“ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास का सर्वे प्रारंभ हो चुका है।जो 30 अप्रैल तक चलेगा। सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस मुहिम को लेकर ग्रामीण इलाकों के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखी जा रही है। इसी क्रम में 18 अप्रेल दिन शुक्रवार को लखनपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोडी कला पंचायत भवन में जन चौपाल लगाकर कर जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास सर्वे प्लस सर्वेक्षण के बारे में चर्चा किये तथा पात्र हितग्राहियों को सम्मानित किया। साथ ही मोर द्वार -साय सरकार अभियान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा गरीबों को शासन के ओर से रहने के लिए आवास योजना के तहत मकान दिये जा रहे है ,और इस योजना का लाभ रह किसी जरूरतमंद को मिले यह हमारी सोच होनी चाहिए।
उन्होंने सम्बंधित विभागीय जिम्मेदारो को तथा आवास मित्रों को ताकिद किया कि हितग्राहियों के साथ भेदभाव न करें तथा आवास निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें । शिकायत होने दोषियों पर सख्त कार्रवाही की जायेगी।
आवास हितग्राहीयो ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। जिला पंचायत सदस्य अग्रवाल ने आगे कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन काल में मा0प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हो रही है।
मोर दुआर -साय सरकार, पखवाड़ा के तहत गांव-गांव में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे किया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील किया कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाते हुए पक्का मकान बनाएं।
जन चौपाल में सुरेन्द्र साहू, पूर्व जंप अध्यक्ष श्रीमती राम कुमारी सिंह,पसिन्दर राजवाड़े जंप सीईओ वेदप्रकाश पांडेय करीब 2 सौ से अधिक आवास हितग्राही तथा पंचायत वासी काफी संख्या में उपस्थित रहे ।



