Home छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल : फाइव स्टार होटल में विदाई समारोह पड़ा भारी, हटाए...

प्रशासनिक फेरबदल : फाइव स्टार होटल में विदाई समारोह पड़ा भारी, हटाए गए जेपी पाठक

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में लिए जाने पर आयुक्त उच्च शिक्षा के विदाई समारोह का आयोजन शहर के एक फाइव स्टार होटल में 21 अप्रैल को रखा गया था।

आयोजन का आमंत्रण बंटने के साथ ही इसकी जानकारी सरकार के स्तर पर पहुंची। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं अभी इस विभाग को देख रहे हैं। जानकारी मिलते ही इस पर आपत्ति होने पर इस कार्यक्रम को स्थगित किए जाने की सूचना शनिवार को ही जारी की गई। शाम को ही जारी की गई। शाम को प्रशासनिक फेरबदल में कार्यक्रम के आयोजक आयुक्त उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ अफसर जनक प्रसाद पाठक को विभाग से हटा दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. को केंद्रीय प्रतिनियुक्त में संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। केंद्र का पत्र आने के साथ ही राज्य शासन ने उन्हें यहां से कार्यमुक्त करते हुए भारती दासन को सचिव उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया। आयुक्त उच्च शिक्षा ने एक अफसर की बिदाई और दूसरे अफसर के स्वागत सामरोह का संयुक्त रूप से आयोजन किया था। आयोजन शहर के होटल सयाजी में 21 अप्रैल को रखा गया था। कार्यक्रम में विभाग के अफसरों के साथ अन्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी जानकारी होने पर नाराजगी जताई गई। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना जारी की गई।

हटाए गए अधिकारी

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आपत्ति किए जाने पर कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वहीं शनिवार शाम को जारी प्राशासनिक फेरबदल में सबसे पहला नाम आयुक्त उच्च शिक्षा  पाठक का ही था। उनके स्थान पर डॉ. संतोष कुमार देवांगन को आयुक्त उच्च शिक्षा का प्रभार दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here