रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : जिले के मध्यम सिंचाई परियोजना कुंवरपुर जलाशय क्षेत्र में किसानों के लिए कुदरत का वरदान है। लेकिन विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के अनदेखी उपेक्षा का दंश झेल रहा है। बांध से जुड़े नहरों की बात की जाये तो मुख्य नहर में लाइनिंग पक्की करण का काम हो चुका है वहीं लखनपुर के तरफ़ बने छोटे माईनर में पक्की करण का काम बाकी है। नहर मेड़ों में साफ-सफाई का अभाव साफतौर पर देखा जा सकता है। झाड़-झंखाड़ो ने अपना बसेरा बना रखा है।नहर के जगह जगह से फूट जाने कारण एरिया के किसानों को खेत तक पानी ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। शासन प्रत्येक वर्ष साफ-सफाई एवं मरम्मत के नाम पर राशि तो देती है परन्तु कराये गये कार्यो का कोई निशान धरातल में नजर नहीं आता। फकत कागज़ों में ही काम दिखा कर आबंटित राशि का बंदरबांट हो जाता है। यदि सुक्ष्म एवं निष्पक्ष जांच किया जाये सच्चाई खुद सामने आ जायेगी। किसानों का कहना है नहर मेड़ों के बर्बादी को देखने समझने की फुर्सत सिंचाई विभाग को नहीं हैं ।
पूर्ववर्ती सरकार के शासन काल में नहर पक्की करण क्रासिंग पुलिया निर्माण कराये जाने की बात उठी थी। पूरी नहीं हो सकी। प्रदेश में सता परिवर्तन तो हुआ नहर मेड़ों की सूरत नहीं बदली। किसानों ने नहर मेड मरम्मत,साफ-सफाई लाइनिंग पक्की करण क्रासिंग पुल बनाये जाने की मांग की है।



