
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : विधायक राजेश अग्रवाल एवं जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल के सौजन्य से ग्रामीण खेल प्रतिभा को निखारने के दृष्टिगत लगातार तीसरे बार वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ 25 अप्रेल दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि सज्जन सिंह , विशिष्ट अतिथि राकेश गुप्ता मृत्युंजय त्रिपाठी अनिल सिंह बॉस नपं सीएमओ विद्या सागर चौधरी के मौजूदगी में हुई।
प्रतियोगिता में 2 स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा हैं। वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजन का मकसद ग्रामीण क्षेत्र के खेल एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाना है। अच्छी खेल प्रदर्शन से पहचान बन सके । इस प्रतियोगिता में जिला स्तर के 22 से अधिक टीम भाग ले रहे हैं। खाका तैयार किया गया है किफाइनल मुकाबला शानदार तरीके से आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता लगातार तीसरे साल लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम में खेला जाएगा ।
भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। काबिले तारीफ है कि सौरभ अग्रवाल खुद खेल के प्रति रूचि रखते हुए पूरे क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पिछले 10 सालों से प्रयास कर रहे हैं। और हमेशा क्षेत्र के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते रहते हैं।उनका मानना है क्षेत्र में इस तरह के आयोजन निहायत जरूरी है होते रहने चाहिए,जिससे ग्रामीण अंचल खेल प्रतिभा को बढ़ावा मिल सके। ग्रामीण खिलाड़ी खेल के प्रति जागरूक हो सके। वालीबॉल प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह मे
समिति अध्यक्ष आलोक राजवाड़े खीरेंद्र राजवाड़े कृपाशंकर आयुष बारी आलोक राजवाड़े नारद मोनू हिदायत मनीष टीटू सोहन राजवाड़े हर्षित अग्रवाल अज्जू करण गुरु विकास अन्य समिति सदस्य तथा खेल प्रेमी काफी संख्या में उपस्थित रहे।



