Home छत्तीसगढ़ अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार चपरासी की मौत मर्ग कायम...

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार चपरासी की मौत मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : थाना क्षेत्र के अम्बिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 स्थित लखनपुर तहसील कार्यालय के समीप 27 अप्रेल दिन रविवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार चपरासी की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महेन्द्र दास आ0 ज्ञान दास उम्र तकरीबन 36 वर्ष साकिन ग्राम पुहपुटरा हाल मुकाम ग्राम कोसगा जंप लखनपुर के मनरेगा शाखा में चपरासी के पद पर कार्यरत था। दिन रविवार की रात आफिस बंद कर करीब 11 बजे अपने ससुराल ग्राम कोसगा वापस जा रहा था तभी तहसील कार्यालय के समीप पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चपरासी को जबरदस्त ठोकर मार दी।

जिससे महेंद्र दास की सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने कार रूकवाकर घायल को उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात होने कारण शव को मर्चुरी में रखवाया गया। हादसे की इतिला थाना लखनपुर में दी गई। पुलिस 28 अप्रेल सोमवार की सुबह अस्पताल पहुंच मकतूल के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तथा मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है। तथा दुर्घटना कारित अज्ञात खूनी वाहन की पता तलाश की जा रही है। प्रत्येक्ष दर्शीयो ने बताया गया कि घटना के बाद तत्काल डायल 112 तथा एम्बुलेंस को फोन किया गया। घटनास्थल पर ना तो पुलिस की डायल 112 पहुंची और न ही एम्बुलेंस की सेवा मिल सकी। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here