Home छत्तीसगढ़ शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में...

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि नाबालिग के परिजनों ने थाना लखनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि लुचकी अम्बिकापुर निवासी राजा तुरी प्रार्थिया की नाबालिग लड़की कों शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/25 धारा 64 (1) बी. एन. एस., पोक्सो एक्ट की धारा 4,6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों पकड़कर हिकमत अमली से पूछताछ किया गया ।

आरोपी ने अपना नाम राजा इंदवार उर्फ़ राजा तुरी आत्मज सूरज इंदवार उम्र 20 वर्ष साकिन लुचकी थाना कोतवाली अम्बिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना को अंजाम- देकर जुर्म करना कबूल किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस श्री मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक दिलिप दुबे सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक पीताम्बर पैकरा, आरक्षक श्याम सुन्दर, दशरथ राजवाड़े सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here