Home क्रिकेट पहलगाम आतंकी हमले के बाद शोएब समेत पाकिस्तान के 4 क्रिकेटरों के...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद शोएब समेत पाकिस्तान के 4 क्रिकेटरों के यूट्यूब चैनलों पर लगा बैन..

0

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी के कई यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है. इनमें शोएब अख्तर समेत 4 क्रिकेटरों के चैनल भी शामिल हैं. इन चैनलों पर भारत के खिलाफ भड़काऊ और संवेदनशील सांप्रदायिक सामग्री फैलाने के आरोप हैं.

शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल  भारत में खूब देखा जाता था. इसके दर्शक करोड़ों में थे, जिससे इस पाक क्रिकेटर को तगड़ी कमाई भी होती थी. अब यह चैनल भारत में ओपन नहीं हो रहा है. इस चैनल पर क्लिक करने पर एक मैसेज दिख रहा है. मैसेज है कि ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते सरकार के आदेश के तहत यह चैनल उपलब्ध नहीं है.’

खेलों से जुड़े बीबीएन स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स सेंट्रल बाय डीआरएम, समा स्पोर्ट्स और रफ्तार स्पोर्ट्स के चैनल भी अब भारत में नहीं देखे जा सकेंगे. हालांकि, पाकिस्तानी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का चैनल अब भी भारत में देखा जा सकता है. दानिश पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर हैं. वे अक्सर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेटरों की आलोचना करते हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here