
28 अप्रैल 2025:- अक्षय तृतीया की तिथि को स्वयंसिद्ध मुहूर्त कहा जाता है और यह शुभ दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे खास माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन जो वस्तु हम घर लाते हैं, उसमें अक्षय वृद्धि होती है इसलिए इस दिन सोना चांदी खरीदने की परंपरा रही है. लेकिन महंगाई के इस दौर में सोने-चांदी की आसमान छूती कीमत की वजह से हर कोई सोना चांदी नहीं खरीद सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप सोना चांदी नहीं खरीद सकते हैं तो 5 चीजें अवश्य खरीदकर ले आएं.
भविष्य पुराण, नारद पुराण से लेकर कई पवित्र ग्रंथों में अक्षय तृतीया का उल्लेख मिलता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी न ले सकें तो सुख-समृद्धि के लिए मिट्टी का बर्तन, कौड़ी, पीली सरसों, हल्दी की गांठ, रूई खरीदना बेहद शुभ रहेगा. अब सवाल उठता है कि आखिर यही चीजें क्यों? इन विभिन्न तत्वों का संबंध ग्रह नक्षत्रों से भी है.
इसको खरीदने से सूर्य ग्रह होगा मजबूत
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, अक्षय तृतीया के दिन सोने के बदले तांबा खरीदना लाभकारी होगा. तांबा कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करता है और इसके बलवान होने से लोगों के बीच और समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है. कुंडली में सूर्य की स्थिति शुभ होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है.
अक्षय तृतीया 2025 दान
अक्षय तृतीया के दिन दान का करने का भी काफी महत्व होता है. इस दिन सफेद चीज- जैसे, दही, चावल, दूध, खीर आदि का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कुंडली में शुक्र व चंद्र ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है.
अक्षय तृतीया 2025 पूजन मुहूर्त
अब बात करते हैं अक्षय तृतीया 2025 के शुभ मुहूर्त की. पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 05:32 मिनट पर प्रारंभ होगी और 30 अप्रैल को दोपहर 02:12 बजे पर समाप्त होगी. इस दिन पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 06 घंटे 37 मिनट की है. पूजन के साथ गृह प्रवेश का भी समय सर्वोत्तम है.



