Home छत्तीसगढ़ अलग-अलग घटनाओं में मारपीट का मामला दर्ज,विवेचना कार्यवाही में जुटी पुलिस

अलग-अलग घटनाओं में मारपीट का मामला दर्ज,विवेचना कार्यवाही में जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर :दो अलग-अलग घटनाओं में हुये मारपीट के मामले में लखनपुर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक तीजों बाई पति संतलाल उम्र 55 वर्ष जाति रजवार साकिन ग्राम बिनकरा ने थाना उपस्थित आकर आरोपी अशोक राजवाड़े तथा शिवशंकर राजवाड़े दोनों निवासी ग्राम बिनकरा 26 अप्रेल को जमीन सीमांकन विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट किये जिसकी प्राथमिकी दर्ज पिडिता ने कराई है।

वहीं दूसरे मामले में ननका सागर आ0 नान्ही सागर उम्र 40साल जाति घासी साकिन शिवपुर नपं लखनपुर ने 29 अप्रेल 2025 दिन मंगलवार को थाना लखनपुर पहुंच एफआईआर दर्ज कराया कि –वह एक नीजी बगीचे में आम पहरेदारी कर रहा था तकरीबन शाम 5 बजे आंधी तूफान आने से पेड़ के आमफल गीरने लगे। तभी आर्यन एवं सोनू दोनों निवासी लखनपुर जमीन पर गीरे आमफल को एक बार उठा कर ले गए। तथा दूसरी बार आम उठाने आये तो ननका सागर ने जमीन पर गीरे आम फलों को उठाने से मना किया। इसी बात से दोनों युवक भड़क उठे और बगीचे के पहरेदार की जमकर पिटाई कर दी। जिससे मजदूर के हाथ एवं शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें आई हैं।पुलिस दोनों मामलों में धारा 296,351(2) 115(2)3(5) बीएनएस क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here