Home छत्तीसगढ़ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक लेकर विभिन्न कार्यों का...

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक लेकर विभिन्न कार्यों का किया समीक्षा

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय ,सरगुजा लखनपुर : जनपद पंचायत कार्यालय सभा कक्ष लखनपुर में 29 अप्रेल दिन मंगलवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने ब्लाक लखनपुर तथा/उदयपुर के ग्राम सचिवों की सामुहिक बैठक लेकर पंचायतवार कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए सुशासन तिहार अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किये जाने तथा एस बी एम प्रभावित कार्यों को पूर्ण कर सेग्रीगेशन शेड में कचरा कलेक्शन प्रारंभ करने एवं
एनआरएल एम (बिहान) योजना के तहत समुह के महिलाओं को बकरी एवं मछली पालन के लिए प्रेरित करने सुझाव दिये ।

पीव्हीटीजी बसाहटो में आजिविका से जोड़े जाने मनरेगा अंतर्गत हितग्राहियों का आधार बेस भुगतान एम बी पी एस पूर्ण किए जाने तथा आधे अधूरे अपूर्ण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाने कहा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों को तथा जनमन अंतर्गत स्वीकृत आवासों को एक माह के भीतर मुक्कमल कराये जाने निर्देश दिये। इसके अलावा दूरस्थ ग्राम पंचायतो के कार्यों में आ रही समस्याओं को दूर किए जाने के संदर्भ में सभी ग्राम सचीवो को निर्देशित किया।
आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी लखनपुर वेदप्रकाश पांडेय सीईओ उदयपुर वेदप्रकाश गुप्ता कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, जिला से आये विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here