Home छत्तीसगढ़ ग्रामीणों के मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता धीरेन्द्र शर्मा ने सरगुजा...

ग्रामीणों के मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता धीरेन्द्र शर्मा ने सरगुजा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : ब्लाक लखनपुर क्षेत्र के सूदूर वनांचल ग्राम पंचायत कटिन्दा लोसगा से थाना चौकी कुन्नी तक गुजरने वाली सड़क तकरीबन 6 किलोमीटर जो ग्राम पंचायत पटकुरा को जोड़ती है ।पहुंच मार्ग के खस्ताहाली एवं बीजली विस्तार नहीं होने से एरिया में निवासरत परेशान ग्रामीणो ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता धीरेन्द्र शर्मा से चर्चा करते हुए बताया कि -वर्षों से बीजली सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज तथा दूसरे जनप्रतिनिधियों को भी हमारे तकलीफो की परवाह नहीं है ।

ग्रामीणो के तकलीफ को समझते हुए उनके मांग के अनुरूप सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता धीरेन्द्र शर्मा ने क्षेत्र वासियों के ओर से 1 मई दिन गुरुवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है । जिससे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में सड़क सुधार के साथ बीजली खंभे का विस्तार हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here