Home छत्तीसगढ़ वाहन जांच को लेकर ट्रैफिक सहायक उपनिरीक्षक एवं व्यवसायी के बीच हुई...

वाहन जांच को लेकर ट्रैफिक सहायक उपनिरीक्षक एवं व्यवसायी के बीच हुई विवाद मामला दर्ज

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : वाहन जांच को लेकर यातायात शाखा अम्बिकापुर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक और लखनपुर व्यवसायी के दरमियान हुये बाताबाती झड़प का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 30 अप्रेल दिन बुधवार को ग्राम रजपुरी कला मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग 130में सहायक उपनिरीक्षक हिजनुस कुजूर आ0 स्व0 जोसेफ कुजूर उम्र 61 वर्ष साकिन यातायात शाखा अम्बिकापुर में पदस्थ शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 03-9903 में कार्यरत
अपने सहयोगी कर्मचारियों इन्द्र प्रताप एवं नागेश्वर राजवाड़े के साथ यातायात शाखा प्रभारी के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लखनपुर के ओर से आ रहे बिना नम्बर सफेद रंग के पीकप वाहन की नम्बर पूछने पर सीजी 15 ए सी 1123 बताया जांच करने पर चालक द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं की गई । तथा लखनपुर व्यवसायी राकेश अग्रवाल का गाड़ी होना बताया गया।

फाइन कटाने बोला गया।पीकप चालक अपने मालिक से फोन पर बात करने अधिकारी से बोला जांच कर्ता अधिकारी कुजूर वाहन मालिक राकेश अग्रवाल से जवाब तलब किये। व्यवसायी और अधिकारी के बीच जमकर बहसबाजी हुई। राकेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और अधिकारी से मुखातिब होते हुए वाहन की चालान काटने से मना किया और कहा जानते नहीं मैं अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल का भतीजा हूं गाली गलौज करते हुए बस्तर ट्रांसफर करवा दूंगा तुम पुलिस वालों की गुंडा गर्दी बढ़ गई है। दोनों के मध्य जमकर बहसाबहसी कहासुनी हुई। ट्रैफिक सहायक उपनिरीक्षक हिजनुस कुजूर ने थाना उपस्थित आकर राकेश अग्रवाल निवासी लखनपुर के खिलाफ सरकारी काम में दखल अंदाजी एवं अश्लील गालियां देने से आहत एफआईआर दर्ज कराया। मामले में लखनपुर पुलिस 296,351(2) 221, 224, बीएनएस तथा एम व्ही एक्ट 179(1) एवं एससी-एसटी एक्ट की धारा 3-1(r) 3-1(s) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

बयान-
विधायक राजेश अग्रवाल ने इस मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा — राकेश अग्रवाल मेरे रिस्तेदारो में से नहीं है। उनसे कोई ताल्लुक नहीं है। इस तरह के कृत्य से आहत हूं आरोपी के उपर निति गत जुर्म दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाही की जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here