Home छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सायकल रैली

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सायकल रैली

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :  भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 75 वे स्थापना दिवस (हीरक जयंती) के अवसर पर शुक्रवार को नगर में जागरूकता सायकल रैली निकाली। रैली के माध्यम से नागरिकों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसका आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत, जिला सचिव रोमनलाल साहू, डीओसी (स्काउट) आशीष साहू तथा डीओसी (गाइड) सीमा साहू के मार्गदर्शन में किया गया। रैली को गरियाबंद डीएसपी निशा सिन्हा एवं उपाध्यक्ष मिलेश्वरी साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो छिंद तालाब, गौरव पथ, भूतेश्वर महादेव मार्ग होते हुए तिरंगा चौक से होकर सेजेस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संपन्न हुई। करीब 5 किलोमीटर लंबी इस रैली में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने बैनर, पोस्टर व नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से नगरवासियों को जल एवं पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव थे। अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी ऋषा ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि जिला स्काउट गाइड संघ उपाध्यक्ष श्रीमति मिलेश्वरी साहू व प्रीतम सिन्हा, सेजेस प्रबंधन समिति अध्यक्ष केसर निर्मलकर, सेजेस प्राचार्य दीपक कुमार बौद्ध, जिला खेल अधिकारी यूके नेताम, नपा सभापति सुरेन्द्र सोंनटेके, सूरज सिन्हा उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिखीराम यादव ने कहा कि
जल ही जीवन है, इसका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि समय रहते तक जल को नहीं बचाया गया तो अगला विश्व युद्ध जल के लिए होगा। वहीं एसडीएम सुश्री ठाकुर ने जल और पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और जन-भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेंद्र ठाकुर, लुकेश्वर प्रधान, वर्षा पटेल, रूपा साहू, किरण सारथी, धर्मेंद्र कुमार(सेजेस), सुश्री किरण नंद का सराहनीय योगदान रहा। इस रैली में सेजेस अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम स्कूल, कन्या शाला, दर्रीपारा, फुलकर्रा एवं सरस्वती शिशु मंदिर के स्काउट-गाइड्स व रोवर-रेंजर उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here