
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : स्थानीय हाईस्कूल साक्षरता मिनी स्टेडियम में वालीबॉल प्रतियोगिता सीजन 3 का समापन 30 अप्रेल को हुआ। वालीबॉल स्पर्धा में कुल 22 टीमों ने भाग लिया। लगातार तीसरे साल यह आयोजन अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के सहयोग से हुआ। विधायक अग्रवाल ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी। और कहा — इस तरह के खेलों का आयोजन होते रहने से ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलेगा। खेलो को आगे बढ़ाने भरोसा दिया।
सरगुजा क्षेत्रीय प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया से ग्राम सराई टिकरा, लखनपुर,मोतीपुर और देवी टिकरा की टीम सेमी फाइनल में पहुंची।
वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला लखनपुर और सराई टिकरा के बीच खेला गया। लखनपुर ने विजेता टीम का खिताब जीता आयोजन समिति के ओर से टीम को ₹6000 नगद और फील्ड दी गई। उपविजेता सराई टिकरा को ₹3000 नगद और शिल्ड प्रदान की गई। ओपन ग्रामीण प्रतियोगिता में 08 टीमों ने भाग लिया सेमीफाइनल में सूरजपुर लखनपुर अंबिकापुर और गोंडा की टीम पहुंची।
फाइनल मुकाबला अंबिकापुर और गोंडा के बीच खेला गया। जिसमें अंबिकापुर विजयी रहा। विजेता टीम को₹10000 नगद और फील्ड दी गई तथा उपविजेता गोंडा को ₹5000 नगद और शील्ड बतौर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी खिलाड़ियों को वेस्ट अटैकर बेस्ट सर्विसर बेस्ट ब्लॉकर उपाधि से नवाजे गए।कार्यक्रम में सज्जन सिंह नरेंद्र पांडे विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू ,जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े ,रणविजय सिंह देव (बाबा)
अनिल सिंह ,महेश्वर राजवाड़े,मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी अमितबारी संजय गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वालीबॉल समापन समारोह को सज्जन सिंह, रण विजय सिंह देव तथा सीएमओ विद्यासागर चौधरी ने संबोधित किया। भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल ने आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार जताया -कहा भविष्य में ऐसे खेलों के आयोजनों की आवश्यकता है। आयोजन समिति में आलोक रजवाड़े (अध्यक्ष )रहे खीरेंद्र रजवाड़े कृपा शंकर आयुष बारी, नारद मोनू हिदायत मनीष टीटू सोहन राजवाड़े हर्षित अग्रवाल अज्जू कारण गुरु विकास इकरार समेत खेल प्रेमी ग्रामीण शामिल रहे ।इस आयोजन ने क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच दियायुवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया।निकट भविष्य में ब्लॉक स्तर पर ऐसे आयोजन नियमित रूप से कराने की आवश्यकता जताई गई।



