
जम्मू-कश्मीर :- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर के लोगों में गुस्सा है. इस हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इस घटना के बाद भारतीय सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए हैं. जिसका असर वहां के क्रिकेटर्स पर भी पड़ा है. पाकिस्तान के कई बड़े क्रिकेटर्स के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए हैं. जिसके बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है. वहां के क्रिकेटर्स भी लगातार विवादित बयान दे रहे हैं और ओछी हरकत कर रहे हैं. अब ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज जुनैद खान ने किया है
वाघा बॉर्डर पहुंचा पाकिस्तानी खिलाड़ी:- पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे हैं. वहीं, हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वह अटारी-वाघा बॉर्डर पर नजर आए हैं. अटारी-वाघा बॉर्डर भारत और पाकिस्तान के बीच की अंतरराष्ट्रीय सीमा है. इस वीडियो में वह पाकिस्तान की आर्मी के साथ बैठे हुए नजर आए थे. अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज जुनैद खान ने भी इस बॉर्डर से अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
जुनैद खान का क्रिकेट करियर:- जुनैद खान ने साल 2011 से 2019 के बीच पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. वह कुल 22 टेस्ट, 76 वनडे और 9 टी20I मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 71 विकेट, वनडे में 110 विकेट और टी20I में 8 विकेट चटकाए हैं. अब वह बतौर गेंदबाजी कोच पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के साथ जुड़े हुए हैं.



